जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर के अकबरपुर रोड पर शनिवार को केयर इंडिया फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोग शामिल हुए और 22 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा नगर में समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस बार संगठन के कोषाध्यक्ष के जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाया गया।
शिविर के संयोजक मोहम्मद इसहाक अंसारी ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा परोपकार है और प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान में सहभाग करना चाहिए। इस अवसर पर अंश यादव, अनुराग बरनवाल, गुड्डू जायसवाल, मोहम्मद तारिक, नवाज दौला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।