Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रोजगार मेले का आयोजन 8 फरवरी को, युवाओं को मिलेंगे विभिन्न रोजगार...

रोजगार मेले का आयोजन 8 फरवरी को, युवाओं को मिलेंगे विभिन्न रोजगार अवसर

0
ayodhya samachar

अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्थानीय युवाओं, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला गुरुवार, 8 फरवरी  दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक रामपथ स्थित कैम्बरियन स्कूल के निकट ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न श्रेणियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिसके तहत सिक्योरिटी गार्ड, घरेलू नौकर-नौकरानी, ड्राइवर, खाना बनाने के लिए पुरुष एवं महिलाएं, मजदूरों तथा अन्य क्षेत्रों हेतु पंजीकरण किया जाएगा।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि सभी अभ्यर्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा और उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर उपयुक्त कार्य से जोड़ा जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं, श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े।

संस्था के अध्यक्ष रामानुज सिंह ‘रामा’ ने कहा, “सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को सम्मानजनक रोजगार मिल सके। यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। योग्य अभ्यर्थियों को तत्काल कार्य उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी तथा स्थान की उपलब्धता के अनुसार सभी को समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा।”

उन्होंने जरूरतमंदों से समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version