◆ परिवार वाले गए थे बाहर, शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना
◆ आग लगने से लाखों के नुकसान की सम्भावना, आधे घंटे में आग पर पाया गया काबू
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के रीडगंज स्थित एक घर में रविवार की दोपहर आग लग गयी। घर में ताला बंद था। यहां रहने वाले बाहर गये थे। पड़ोसियों ने धुंआ निकलता देखकर फायर बिग्रेड को फोन किया। आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने आग बुझाने में मद्द किया।
चौकी इंचार्ज अलीगढ़ विकास गुप्ता ने बताया कि फायर बिग्रेड को करीब एक बजकर 16 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली। रीडगंज स्थित एक निजी आवास में घर पर ताला लगा हुआ था। जिसमें आग बुझाया गया। एक कमरें में रखा बेड, गद्दे का सुरक्षित बचा लिया गया। किचन व एक अन्य कमरे में रखा सामान जल गया है।