◆ एनएचएआई ने शुरू की कांन्सटेंसी के लिए टेंडर प्रक्रिया, 200 किमी लंबा होगा एक्सप्रेसवे
◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह बोले – मोदी और गडकरी की दूरदर्शी सोच का परिणाम
◆ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नया मार्ग, दिल्ली तक और मजबूत होगी कनेक्टिविटी
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जिससे दोनों आध्यात्मिक शहरों की दूरी मात्र दो घंटे में तय की जा सकेगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह अयोध्या से वाराणसी के मध्य सड़क परिवहन को उच्च स्तर पर विकसित करने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे।



