Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का...

बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज, परुईया आश्रम, में अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी, उत्तर प्रदेश द्वारा कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में प्रो. आशीष प्रताप सिंह, प्रो. अमूल सिंह, डॉ. जन्मेजय तिवारी, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. मोतीलाल वर्मा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. के.के. मिश्रा, डॉ. डी.एम. पांडेय, डॉ. उमाशंकर यादव सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज, अकबरपुर की प्राचार्या प्रो. सुचिता पाण्डेय भी उपस्थित रहीं।

अपने उद्बोधन में डॉ. हरिओम पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वागत किया।

प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस, अयोध्या, गणपति सहाय पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर, आर.आर. पी.जी. कॉलेज अमेठी, रामनगर पी.जी. कॉलेज बाराबंकी, शिवनाथ बैजनाथ पी.जी. कॉलेज बाराबंकी, श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर तथा नंदिनी नगर पी.जी. कॉलेज गोंडा की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद आर.आर. पी.जी. कॉलेज अमेठी एवं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस, अयोध्या की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं, जिनके बीच कल मुकाबला खेला जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार, आयोजक मंडल एवं खेल विभाग की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version