Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व कल्याण की कामना के साथ स्टेट बैंक तिराहे पर विशाल भंडारे...

विश्व कल्याण की कामना के साथ स्टेट बैंक तिराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन


अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक तिराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने महाबली हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं भोग अर्पित कर किया। भंडारे का आयोजन भाजपा महानगर मंत्री शिवम् शुक्ला द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमंगल की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, रमा शरण अवस्थी, अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्य, परमानंद मिश्र, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, शासकीय अधिवक्ता रोहित पाण्डेय एवं संगठन मंत्री अंकित त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर देर शाम तक श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments