Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर से कॉलेज गई छात्रा युवक के साथ हुई फरार, पुलिस ने...

घर से कॉलेज गई छात्रा युवक के साथ हुई फरार, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर से कालेज गयी छात्रा युवक के साथ फरार हो गयी। छात्रा ने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने की बात पत्र के माध्यम से परिजनों को दी है। मामलें में छात्रा की मां की शिकायत पर जलालपुर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर के एक गांव की पीड़ित मां ने पुलिस ने शिकायत किया है कि उस की पुत्री जलालपुर के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।कालेज आते जाते समय उस का संपर्क एक अज्ञात लड़के से हो गया। इस बीच वह बीते 15 अक्टूबर को घर से कॉलेज के निकली मगर शाम तक वापस नहीं लौटी।काफी खोजबीन के बाद भी उस का पता नहीं चला।इसी दौरान छात्रा के कमरे से एक पत्र मिला जिस में किसी कृष्णा नाम के लड़के के साथ स्वेच्छा से जाने की बात लिखी थी। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments