Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर से सुरहुरपुर जाते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर स्कूली बस की चपेट मे आ गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जमौली गांव निवासी सुभाष पुत्र हरिप्रसाद 27 वर्ष शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से जलालपुर से सुरहुरपुर की तरफ जा रहा था तभी चौबे का पुरवा गांव के निकट सामने से आ रही एक स्कूली बस के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले गई जहां से डॉक्टर प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल  रेफर कर दिया । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है और बस की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments