Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर गिरफ्तार, एक फरार, अवैध तमंचा व गोवंश...

पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर गिरफ्तार, एक फरार, अवैध तमंचा व गोवंश बरामद

0

जलालपुर अंबेडकरनगर। थाना कटका और कोतवाली जलालपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात नसोपुर बॉर्डर के समीप संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति एक गाय के साथ तमसा नदी के किनारे जंगल के रास्ते से गुजर रहे हैं और अवैध कार्य की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना कटका व कोतवाली जलालपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें एक तस्कर घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अरसे आलम पुत्र अब्दुल रकीब के रूप में हुई है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके साथी शाह आलम पुत्र अब्दुल रकीब तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस मुठभेड़ में एक मुख्य आरक्षी भी मामूली रूप से घायल हुआ, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चापड़, एक जिंदा गोवंश, रस्सी, बड़ी प्लास्टिक पन्नी और तीन बोरी बरामद की हैं। बरामद गोवंश को शेखपुरा के गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर अरसे आलम और फरार शाह आलम दोनों के विरुद्ध पूर्व से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी व मुठभेड़ में शामिल टीम में थाना कटका प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, कोतवाली जलालपुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार, कांस्टेबल साजिद अली, रामनरेश भारद्वाज, सौरभ, अमित एवं विजय सम्मिलित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version