अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी परास्नातक व स्नातक की वार्षिक परीक्षा 464 केन्द्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में 61 हजार 997 परीक्षार्थियों के सापेक्ष दो हजार 999 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर सचलदल द्वारा कुल पांच जनपदों के 36 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
