Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद लल्लू सिंह के सौजन्य से चलेगा अनवरत वृहद भण्डारा

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के सौजन्य से चलेगा अनवरत वृहद भण्डारा


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अनवरत भण्डारा चलाया जाएगा। 29, 30 व 31 जनवरी को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन स्थित भाजपा कार्यालय में इन अनवरत भण्डारे का आयोजन किया गया है। सुबह दस बजे से देर रात दो बजे तक भण्डारे में श्रद्धालुओं को भोजन की सुविधा मिलेगी।

                  पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। महाकुम्भ के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल सरकार रख रही है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां की गई है। भाजपा कार्यालय में आयोजित भण्डारे की जिम्मेदारी जिला जीत सिंह, सूरज सोनकर, विपुल सिंह अंकित दुबे, अनूप पांडे, आकाश गुलानी, अंकुर सिंह, नन्हे गुप्ता को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments