Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राष्ट्रभक्ति के साथ शिवभक्ति का संगम, बसखारी में कांवड़ियों की सेवा को...

राष्ट्रभक्ति के साथ शिवभक्ति का संगम, बसखारी में कांवड़ियों की सेवा को उमड़े समाजसेवी

0

बसखारी अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम के साथ मनाने के लिए चलाए जा रहा हर घर तिरंगा अभियान एवं नाग पंचमी के पावन पर्व पर निकली कांवड़ियों की यात्रा से क्षेत्र का वातावरण भक्ति व राष्ट्रभक्ति से सरोबोर हो चुका है।राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लेकर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर लहराता हुआ तिरंगा झंडा जहां 80 वे आजादी के पल की आन, बान, शान को बढ़ा रहा है। वही भगवा वस्त्रों एवं भगवा झंड़ो से सुशोभित कांवड़ियों के आगमन से क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो गया है। वही देश व धर्म की आन, बान, शान को बढ़ाने के लिए विभिन्न समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि भी सेवा शिविर लगाकर देशभक्ति एवं कांवड़ियों सेवा में जुट गए हैं। विगत वर्षों की बात इस बार भी अपनी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय लोगों को तिरंगा झंडा वितरित करने के साथ शिव भक्तों व राष्ट्र भक्तों के लिए बसखारी टांडा रोड पर स्थित बभनजोतिया चौराहा,सुथंर, त्रिमुहानी ,मुजाहिद पुर, मोतिगरपुर तिराहा, जहांगीरगंज रोड पर स्थित शिव मंदिर/ दुर्गा मंदिर, बसखारी आजमगढ़ रोड पर स्थित मठिया माई मंदिर, बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित विशाल वर्मा पेट्रोल पंप व सरस्वती शिशु मंदिर किछौछा पहला मोड दुर्गा मंदिर सहित कुल सात स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों एवं राष्ट्रभक्तों की सेवा मे जुट गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्र में जारी कावड़ यात्रा के दौरान साफ सफाई, टैंकर से पानी के छिड़काव आदि कई सुलभ व्यवस्थाएं भी नगर पंचायत स्तर पर सुचारू रूप से जारी रहेगी।शुकुल बाजार में एवरग्रीन कांवरिया सेवा समिति के तत्वधान सेवा सिविल लगाकर कांवड़ियों के जलपान ,भोजन, मेडिकल सहित कई व्यवस्थाएं सुलभ कराई जा रही है। बसखारी, किछौछा ,नाऊनगर, आदि स्थानों पर भी समाज सेवियों के द्वारा सेवा शिविर लगाकर शिवभक्त कावड़ियों की सेवा करने का सिलसिला शुरू कर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version