Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दी गई शिकायत के अनुसार, गुड़िया पत्नी अवरार ने बताया कि उनके पति अवरार बीते 15 फरवरी को मजदूरी करने गए थे और काम से लौटते समय पैदल आ रहे थे। आरोप है कि रतना स्थित शराब के ठेके के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवरार को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें नगपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, फिर स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान 16 फरवरी की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने वहीं पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने कटका पहुंचकर लिखित तहरीर दी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर  विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version