Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर के सामने थूकने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की निर्मम...

घर के सामने थूकने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की निर्मम हत्या

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। घर के सामने थूकने के मामूली विवाद ने गुरुवार देर रात उस समय खूनी रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अस्ताबाद गांव की है, जहां महेंद्र और सीताराम के घर आमने-सामने हैं। बताया जाता है कि रात करीब साढ़े आठ बजे सीताराम की पत्नी शोभावती द्वारा महेंद्र के घर के सामने थूक दिए जाने का विरोध महेंद्र की पत्नी निशा ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि सीताराम पक्ष के राजबली, सुभाष, गुलाब और शोभावती ने मछली काटने वाले धारदार हंसिया और कुल्हाड़ी से महेंद्र पक्ष पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी शैलेश पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस खूनी संघर्ष में महेंद्र पक्ष से कुंदन, विपिन, विजय बहादुर और मोनी तथा सीताराम पक्ष से शोभावती, सुभाष, राजबली और गुलाब समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version