◆ बुधवार को साधू-संतों को किया जाएगा कंबल वितरण
अयोध्या। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी तथा गौरव सिंह की 17 वीं पुण्य तिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन संस्था के मुख्य कार्यालय सहादतगंज रामपथ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को सहादतगंज हनुमान गढ़ी पर साधू-संत को कंबल वितरण किया जाएगा। रक्तदान शिविर में लगभग आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान किया तथा 6 लोगों ने रक्तदान के लिए नामांकन किया।



