Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारॉग साइड से आ रही बस की टक्कर से बाइक सवार युवक...

रॉग साइड से आ रही बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


◆ इनायत नगर की ओर जा रही थी सनबीम स्कूल की बस में छात्र थे सवार


◆ पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर बस चालक को लिया हिरासत में


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना से चंद कदम दूर स्थित छत्ता के पूरवा के पास विपरीत दिशा से आ रही बस एवं बाइक सवार युवक की आमने.सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक 20 वर्षीय युवक उमंग दुबे की मौत हो गई है। पुलिस ने बस एवं बाइक को कब्जे में लेते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के गुजरामऊ गांव निवासी 20 वर्षीय उमंग दुबे पुत्र विजय शंकर दुबे शुक्रवार की शाम करीब 3ण्30 बजे इनायत नगर बाजार से बाइक लेकर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए अपने घर जा रहा था। वह बाजार से महज 300 मीटर दूर स्थित छत्ता का पुरवा के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही सनबीम स्कूल की बस से आमने.सामने की टक्कर हो गई और युवक की बाइक बस के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन.फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक के पिता रोजी रोजगार के चक्कर में दिल्ली में रहते हैं। वह आपस में सगे दो भाई थे। उसका छोटा भाई तरंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments