Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने महिला को...

पांच दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार 


◆ नगदी और आभूषण बरामद


जलालपुर,अंबेडकर नगर। दिनदहाड़े चोरी कर भागती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला को जलालपुर पुलिस ने सप्ताह भर के भीतर ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। बताते चलें कि बीते 14 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पश्चिम तरफ निवासी विवेक पाठक की घर में दिनदहाड़े अज्ञात महिला घर में घुसकर तिजोरी से लाखों रुपए का सामान व नकदी चुराकर फरार हो गई थी जो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे मे भागते हुए नजर आयी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था । इसी बीच उप निरीक्षक वेद प्रकाश यादव ,ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल भरत शर्मा व महिला कांस्टेबल कीर्ति मिश्रा अकबरपुर रोड टेंपो स्टैंड पर क्षेत्र की देखभाल व आरोपियों की तलाश में लगे थे तभी मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की मोहल्ला पश्चिम तरफ में चोरी करने वाली महिला यहां पर है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए घेर कर पकड़ लिया जिसके पास से चोरी की 20 हजार नगद एक जोड़ी कान का झाला, पीली धातु आदि बरामद हुआ। पुलिस के जांच पड़ताल में महिला ने अपना नाम किरन बारी पत्नी विनोद कुमार बारी निवासी गौरा कलवारी थाना जैतपुर के रूप में पहचान हुई है। इसके ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments