Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेआर एग्रो ने शुरु की सरसों माडल फार्म परियोजना, किसानों को फसल...

जेआर एग्रो ने शुरु की सरसों माडल फार्म परियोजना, किसानों को फसल से होगा अधिक लाभ

अयोध्या, 11 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जे आर एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा अयोध्या में सरसों माडल फार्म परियोजना की शुरुवात की गयी है। विधायक अमित सिंह चौहान व जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा इस परियोजना का उद्घाटन करते हुए किसानों को बीज वितरित किया गया। परियोजना के क्रियान्वयन में साल्वेंट एक्सटैक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया व सालिडेरिडाडा सहयोगी संस्थाएं है।

जेआर एग्रो के मुख्य प्रन्धक निदेशक अजय झुनझुनवाला ने बताया कि सरसां माडल फार्म परियोजना के तहत चयनित किसानों के खेत में कृषि की उच्च तकनीक का प्रयोग कर माडल फार्म विकसित किये जाते है। इस प्रक्रिया से सम्बंधित किसान के साथ ही आस पास के अन्य किसानों में भी उन्नत कृषि की समझ विकसित होती है तथा किसानों को फसल से अधिक लाभ होता है। सरसों माडल फार्म परियोजना के तहत किसानों को सरसों की खेती के लिए खेत की तैयारी, खाद की जानकारी, सिचाई सम्बंधी प्रशिक्षण के साथ ही समस्त तकनीकी सहयोग सलिडेरिडाड संस्था द्वारा दिया जायेगा। विधायक अमित सिंह चौहान कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की आय दुगनी हो। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि प्रदेश को सरसों उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान इस कार्यक्रम से जुड़े।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments