जलालपुर, अंबेडकर नगर। पीठापुर गांव से बारात में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार बुधवार को जैतपुर से पीठापुर गांव में बारात आई थी। बारात में शामिल होने के बाद अर्टिगा कार सवार छह लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान इधना गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में धर्मेंद्र, राहुल, उमेश, अखिलेश, दीपक राणा समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। वहीं नहर में गिरी कार को भी बाहर निकलवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नहर में गिरते ही एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार लोगों की जान बच गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।