Saturday, November 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने लगाया सेवा शिविर

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने लगाया सेवा शिविर

अयोध्या। रामनगरी में चल रही पंचकोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की ओर से भी परिक्रमा मार्ग पर सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में परिक्रमार्थियों को चाय, पानी, पेठा और बिस्किट वितरित किए गए। इसके साथ ही मेडिकल कैंप के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।



विधायक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिविर के माध्यम से परिक्रमार्थियों की सेवा की। शिविर में मौजूद आदर्श ने बताया कि विधायक रामचंद्र यादव की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि रामनगरी आए श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। प्रभु श्रीराम की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments