Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाग में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, परिवार...

बाग में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के आराजी देवारा 32 गांव के पुरवे में गुरुवार को एक युवक का शव गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गुलशन कुमार (25) पुत्र दिवाकर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलशन गांव के बगल स्थित बाग में एक पेड़ से लटका मिला। उसे देखते ही लोगों ने शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और स्थानीय साबितपुर बाजार स्थित चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर उपनिरीक्षक शुभम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments