◆ कथा व्यास हरीश शास्त्री कर रहे भागवत महात्म्य का वर्णन, तीसरे दिन भी जुटे सैकड़ों भक्त
अयोध्या। गोंडा जिले के साबरपुर ग्राम सिकहरा में 12 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चल रहा है। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम सात बजे तक कथा व्यास हरीश शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान आरती और धार्मिक प्रसंगों के वर्णन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
कथा के तीसरे दिन भी सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कथा का श्रवण किया। कथा व्यास हरीश शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कथा आयोजक डॉ. अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुमन अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं त्रिपाठी परिवार ने क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने और 19 नवंबर को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।


