Sunday, November 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या से जनकपुर के बीच 23 नवंबर से दौड़ेगी विशेष ट्रेन, पीएम...

अयोध्या से जनकपुर के बीच 23 नवंबर से दौड़ेगी विशेष ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों को मिली सफलता, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर होगा विशेष आयोजन


अयोध्या। अयोध्या और जनकपुर के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में 23 नवंबर को विशेष रेलगाड़ी का संचालन शुरू होगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष रेलगाड़ी के संचालन के लिए पूर्व सांसद लल्लू सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई बार मुलाकात कर अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। ट्रेन संचालन की घोषणा पर पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर का संबंध केवल दो शहरों के बीच का नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के पवित्र रिश्ते से जुड़ा हुआ है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है तो जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रेल सेवा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। इससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को जनकपुर और जनकपुर जाने वाले यात्रियों को अयोध्या पहुंचने में सुविधा होगी। इस घोषणा पर अयोध्या के संत-महंतों और नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments