अम्बेडकर नगर। भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम छितुनी छोटी निवासी अपर्णा तिवारी ने एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2024 में रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यह परीक्षा पास कर भारत में चिकित्सकीय प्रैक्टिस के लिए पात्रता हासिल की है। इसके साथ ही वह परिवार की पहली एमबीबीएस डॉक्टर बन गई हैं।
राजीव कुमार तिवारी एवं श्रुति तिवारी की पुत्री अपर्णा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दादा रामसुख तिवारी, बाबा डॉ. चंद्रभान तिवारी सहित परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।