Sunday, November 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखबर का असर, बहाल हुई पानी की सप्लाई

खबर का असर, बहाल हुई पानी की सप्लाई


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी की सप्लाई ठप होने और वार्डों में व्याप्त गंदगी के कारण मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानियों को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी। सीएचसी अधीक्षक ने सक्रियता दिखाते हुए पानी की सप्लाई बहाल कराने के साथ ही अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई भी सुनिश्चित कराई।

गौरतलब है कि अस्पताल में पानी की आपूर्ति बाधित होने के साथ ही मरीजों के भर्ती होने वाले वार्डों में भारी गंदगी व्याप्त थी। इसके चलते मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामान्य वार्डों के बजाय मातृ एवं शिशु वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन ने वार्डों की साफ-सफाई कराई और मरीजों के बेड पर बिछी गंदी चादरों को बदलवाकर स्वच्छ बिस्तरों की व्यवस्था की।

पानी की सप्लाई बहाल होने और वार्डों की साफ-सफाई के बाद मरीजों तथा तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। अब अस्पताल के सामान्य वार्डों को भी दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे मरीजों को सीएचसी परिसर में बने वार्डों में ही भर्ती कर उपचार की सुविधा सुचारू रूप से मिलने लगी है। अस्पताल की व्यवस्थाओं में हुए सुधार को लेकर मरीजों और उनके परिजनों ने संतोष जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments