Sunday, November 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में खाली मिली डॉक्टर की कुर्सी, इंतजार करते रहे...

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में खाली मिली डॉक्टर की कुर्सी, इंतजार करते रहे मरीज


अम्बेडकर नगर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगहरा में शुक्रवार को चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सुबह करीब 11 बजे चिकित्सालय में डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली। इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी देर तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीजों को बार-बार डॉक्टर के आने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन काफी देर तक चिकित्सक नहीं पहुंचे।

चिकित्सालय पहुंचे सुनील, राहुल आदि मरीजों ने बताया कि वे करीब एक घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि चिकित्सक मीटिंग में गए हैं। हालांकि वहां मौजूद मरीजों द्वारा बताया गया कि पैरामेडिकल स्टाफ समय से आते जाते हैं।

दूसरी ओर, चिकित्सक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि नियमानुसार तीन घंटे ड्यूटी करने के बाद वह रनिवां चिकित्सालय में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में नगहरा चिकित्सालय में निर्धारित समय पर चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने के बावजूद चिकित्सक के नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments