Thursday, November 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानशे की लत गंभीर मानसिक बीमारी, न्यूरोप्लास्टिसिटी से संभव है इलाज :...

नशे की लत गंभीर मानसिक बीमारी, न्यूरोप्लास्टिसिटी से संभव है इलाज : डॉ. आलोक मनदर्शन


◆ नशे की शुरुआत आनंद से होती है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति इसकी गिरफ्त में आ जाता है


◆ दवाओं और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) से लत छुड़ाने में मिलती है मदद


अयोध्या। नशे की लत केवल बुरी आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर मानसिक बीमारी है। इसकी शुरुआत मौज-मस्ती और आनंद की अनुभूति से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति की मजबूरी बन जाती है। लगातार नशे के सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और व्यक्ति सामान्य जीवन की खुशियों से भी दूर होने लगता है। हालांकि मस्तिष्क की न्यूरोप्लास्टिसिटी के माध्यम से नशे की लत से मुक्ति पाना संभव है। यह बातें मिलिट्री हॉस्पिटल अयोध्या के तत्वावधान में एपीएस हॉल में आयोजित जागरूकता सत्र में डॉ. आलोक मनदर्शन ने कहीं।

उन्होंने बताया कि नशे की लत के विकास के तीन प्रमुख चरण होते हैं। शुरुआती चरण में मस्तिष्क के वेंट्रल स्ट्रिएटम में डोपामिन का स्तर बढ़ने से व्यक्ति को तीव्र आनंद की अनुभूति होती है। दूसरे चरण में नशे की मात्रा और उसकी तलब बढ़ने लगती है। इसे टॉलरेंस फेज कहा जाता है। तीसरे चरण में व्यक्ति नशे का सेवन आनंद के लिए नहीं, बल्कि बेचैनी और मानसिक परेशानी से राहत पाने के लिए करने लगता है। इस अवस्था में नशा उसकी आदत से आगे बढ़कर मजबूरी बन जाता है।

डॉ. मनदर्शन ने बताया कि लगातार नशे के सेवन से मस्तिष्क में डोपामिन रिसेप्टर्स की संख्या कम होने लगती है। इसके कारण व्यक्ति को जीवन की सामान्य खुशियां, पारिवारिक संबंध, खेल और सफलता भी पहले जैसी आनंददायक नहीं लगतीं। वहीं, तनाव से जुड़े रसायनों का स्तर बढ़ने से बेचैनी, घबराहट और अवसाद जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यही कारण है कि इस अवस्था में व्यक्ति अच्छा महसूस करने के बजाय खुद को कम परेशान महसूस करने के लिए नशे का सहारा लेता है।

उन्होंने कहा कि नशे की लत से जुड़े मस्तिष्क के बदलाव जुआ, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया की अत्यधिक लत, अनावश्यक खरीदारी और जरूरत से अधिक खाने जैसे व्यवहारों में भी देखे जा सकते हैं। न्यूरोप्लास्टिसिटी यानी मस्तिष्क की स्वयं में बदलाव करने की क्षमता के माध्यम से इन व्यवहारों से जुड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments