Thursday, November 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2027 में अयोध्या की पांचों सीटों पर सपा की जीत का लक्ष्य,...

2027 में अयोध्या की पांचों सीटों पर सपा की जीत का लक्ष्य, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर


◆ अवधेश प्रसाद बोले- भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान, जनता बदलाव चाहती है


◆ पवन पांडेय ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचने का किया आह्वान


अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित मासिक बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में अयोध्या जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। फैजाबाद सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 में भाजपा की विदाई तय है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सपा सरकार बनने का दावा किया। वहीं जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग सहित समाज का हर तबका परेशान है। जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए गांव-गांव और घर-घर पहुंचें। उन्होंने कहा कि सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर 2027 में अयोध्या जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहराना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

अध्यक्षीय संबोधन में जय सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में जीत का आधार बूथ की मजबूती होती है। बूथ, सेक्टर और जोन से लेकर जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाए।

सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। बैठक को जिला महासचिव एजाज अहमद, स्वामीनाथ वर्मा, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, लौटन राम निषाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, शावेज जाफरी, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, बलराम मौर्य, छेदी सिंह, रिजवान रसूल, जब्बार अली, सुरेंद्र यादव, अमृत राजपाल और दान बहादुर सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक में अनित शुक्ला, पुष्कर यादव, ओपी पासवान, चंदन सिंह यादव, रोली यादव, मो. वैस अंसारी, दिवाकर कन्नौजिया, सुरेंद्र पाल, रामजी पाल, बलराम यादव, गया प्रसाद यादव, राजेश यादव, शिवशंकर यादव, राम बहादुर यादव, चंद्रभान वर्मा, निशात अली खान, दीदार अब्बास, अंसार अहमद, वसीम हैदर गुड्डू, जयप्रकाश यादव, कफील खान, रामदास यादव, पूजा वर्मा, अक्षत श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, नफीसुल हसन, शहाब अख्तर, बृजेश सिंह चौहान, अनिल तिवारी और अजय यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments