Tuesday, November 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ताश के पत्ते और 1800 रुपये बरामद

जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, ताश के पत्ते और 1800 रुपये बरामद

अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और तलाशी के दौरान कुल 1800 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात अलीगंज पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुकेश गौड़ निवासी छज्जापुर गोड़ियाना (टांडा), मोहम्मद हसन, पवन कुमार और राज सैनी निवासी कस्बा पश्चिम, दीपक सोनी निवासी छोटी बाजार तथा जितेंद्र कुमार निवासी आनंदनगर फत्तूपट्टी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments