Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारिकाबगंज में घर में घुसकर जेवरात चोरी, आलमारी ठीक करने के बहाने...

रिकाबगंज में घर में घुसकर जेवरात चोरी, आलमारी ठीक करने के बहाने पहुंचे थे दो युवक


◆ झारखंडी मोहल्ले में वारदात, पत्नी और बच्ची घर पर थीं अकेली; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


अयोध्या। कोतवाली नगर के रिकाबगंज चौकी क्षेत्र स्थित झारखंडी मोहल्ले में आलमारी का लॉक और हैंडल ठीक करने के बहाने पहुंचे दो युवक घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना शनिवार शाम की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित संजीव गुप्ता के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी और बच्ची घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और खुद को आलमारी का लॉक व हैंडल ठीक करने वाला बताया। पत्नी ने उन्हें आलमारी ठीक करने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों ने लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण अपने बैग में छिपा लिए।

कुछ देर बाद युवकों ने पत्नी को बताया कि उनकी रेती टूट गई है और वे उसे लेकर वापस आ रहे हैं। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी ने आलमारी की जांच की तो उसमें रखे आभूषण गायब मिले। इसके बाद संजीव गुप्ता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

रिकाबगंज चौकी प्रभारी चंद्रमोहन शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments