Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपना दल बलिहारी पार्टी ने किया सत्याग्रह आन्दोलन

अपना दल बलिहारी पार्टी ने किया सत्याग्रह आन्दोलन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क अपना दल बलिहारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया। जिला अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी अधिकारियों के माध्यम से सौंपा।
इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद किसानों का उत्तर प्रदेश में इतना गंभीर संकट इस सरकार के द्वारा नहीं लाया गया। उत्तर प्रदेश के किसानों की मुख्य फसल गन्ना है उसका बिना मूल घोषित किए चीनी मिलें गन्ना ले रही हैं जबकि वर्ष 2022-23 की गन्ना सीजन लगभग आधी समाप्त हो गई है। इसके साथ साथ आवारा पशु किसानों की फसल का बहुत नुकसान कर रहे हैं जिसकी क्षतिपूर्ति हेतु सरकार किसानों को मुआवजा सुनिश्चित कराए इस सत्याग्रह जयश्री पटेल संजय सिंह पटेल संदीप पटेल सुमित पटेल आलोक पटेल आशु सिंह पटेल अनीश पटेल दीपांशु पटेल उत्कर्ष पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments