Saturday, October 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव पर राम की पैड़ी में बनेगी भव्य विजिटर गैलरी, सेल्फी पॉइंट...

दीपोत्सव पर राम की पैड़ी में बनेगी भव्य विजिटर गैलरी, सेल्फी पॉइंट होगा आकर्षण


◆ 2,367.60 लाख रुपये की परियोजना से संवरेगा परिसर, डिजाइनर म्यूरल वॉल पर दिखेगी त्रेतायुगीन अयोध्या की झलक


अयोध्या। दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी का परिसर नए आकर्षणों से सुसज्जित नजर आएगा। यहां भव्य विजिटर गैलरी और सेल्फी पॉइंट विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही डिजाइनर म्यूरल वॉल, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं परिसर की सुंदरता बढ़ाएंगी। पर्यटन विभाग की इस परियोजना को इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर रहा है।



राम की पैड़ी के विकास पर कुल 2,367.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना के तहत सीढ़ियों का निर्माण, रेड सैंड स्टोन की डिजाइनर फ्लोरिंग, बड़े आकार के कांच के दीये, सूर्य स्तंभ, डिजाइनर छतरियां, प्लांटेशन स्थल और बोलार्ड लाइट्स विकसित की जा रही हैं। इन सुविधाओं से परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।


सेल्फी पॉइंट बनेगा नया आकर्षण



राम की पैड़ी में बनाई जा रही विजिटर गैलरी और सेल्फी पॉइंट पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। यहां आने वाले श्रद्धालु अयोध्या यात्रा से जुड़े यादगार पलों को तस्वीरों के रूप में संजो सकेंगे। दीपोत्सव के दौरान रोशनी से सजा परिसर विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

परियोजना प्रबंधन से जुड़े मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा करने के साथ दीपोत्सव की तैयारियां भी की जा रही हैं। परियोजना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं में वृद्धि होगी।


म्यूरल वॉल पर दिखेगी धार्मिक विरासत


परिसर में विकसित की जा रही डिजाइनर म्यूरल वॉल पर धार्मिक स्थलों, त्रेतायुगीन मंदिरों और दीपों से जुड़े चित्र उकेरे गए हैं। इनके माध्यम से अयोध्या की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का प्रयास किया गया है। दीपोत्सव के दौरान आकर्षक रोशनी के बीच यह दीवार पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के तहत धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। राम की पैड़ी की यह परियोजना भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments