Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षक एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा, गैर-मतदाता राजनीतिक पदाधिकारियों को जिला छोड़ने...

शिक्षक एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा, गैर-मतदाता राजनीतिक पदाधिकारियों को जिला छोड़ने के निर्देश


◆ 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क


अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। मतदान समापन से 48 घंटे पूर्व प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से आए ऐसे राजनीतिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तत्काल क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं।

जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शशांक त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियां नहीं की जा सकती हैं। निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से प्रचार के लिए आए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के वहां बने रहने से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए ऐसे सभी लोगों को प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments