Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेपाल से आयी देवशिला के दर्शन के लिए लगातार उमड़ रहे है...

नेपाल से आयी देवशिला के दर्शन के लिए लगातार उमड़ रहे है भक्त

अयोध्या। नेपाल से आयी देवशिला कारसेवकपुरम में दर्शन के लिए रखी गयी है। शिला का दर्शन करने के लिए लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोगो का मानना है कि इसी शिला के द्वारा श्रीरामजन्मभूमि में भगवान की प्रतिमा का निर्माण होगा। वहीं रामसेवकपुरम सेल्फी स्पाट भी बन गया है। शिलाओं का दर्शन के बाद लोग शिला के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाल रहे है।
नेपाल से देवशिला आने के बाद रामसेवकपुरम लोगो के लिए श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। रामसेवकपुरम के पास दिन में वाहनों की लम्बी कतार दिख रही है। आस पास के जिलों के साथ बाहर के श्रद्धालु भी शिला का दर्शन करने के लिए आ रहे है। शिलाओं की परिक्रमा भी की जा रही है। वहीं दर्शन के बाद लोग जयश्रीराम का जयघोष भी कर रहे है। गेट के पास व शिला के पास प्रसाद वितरण की व्यवस्था रविवार को दिखाई दी। वहीं राममंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम भी रामसेवकपुरम में हो रहा है। लोग इन पत्थरों को देखने के बाद मंदिर को लेकर अपनी उत्सुकता सवालों के रुप में व्यक्त कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments