जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुदीप कुमार मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
समिति के पदाधिकारियों में सुदीप कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को उपाध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव को प्रबंधक, अनूप बारी को महामंत्री, विनीत वर्मा को कोषाध्यक्ष, अश्विनी यादव को व्यवस्थापक, उमेश सनातनी को मंच संचालक, विनोद यादव को आय-व्यय निरीक्षक, कपिल देव सिंह को संरक्षक, संतोष सोनी को मंत्री, विनोद सिंह को उपमंत्री तथा बीके श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने रामलीला आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की। इस दौरान विनोद गुप्ता, एमपी वर्मा, संजय गुप्ता, महेश अग्रवाल, सुभाष चौहान, राजेंद्र चौहान, अरविंद साहू, प्रमोद साहू सहित समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
समिति के अनुसार रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा। समापन अवसर पर राम-भरत मिलाप, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के अध्यक्ष सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि रामलीला का मंचन सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकार अयोध्या से आएंगे, जबकि अन्य कलाकार वाराणसी से पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे।