Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश

फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश


◆ अवशेष परिवारों की आईडी जल्द पूरी कराएं अधिकारी


अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे परिवारों की फैमिली आईडी बनाने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में प्रगति तेज करने को कहा। वहीं, खंड विकास अधिकारियों को शेष परिवारों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी के माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ऐसे में अभियान को गति देते हुए निर्धारित कार्य समय से पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments