Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या से मनगढ़ धाम के लिए रवाना हुईं भाजपा महिला मोर्चा की...

अयोध्या से मनगढ़ धाम के लिए रवाना हुईं भाजपा महिला मोर्चा की 200 महिलाएं


◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से आयोजित हुई धार्मिक यात्रा, मनगढ़ में करेंगी दर्शन–पूजन


अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की करीब 200 महिलाएं शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ धाम के लिए रवाना हुईं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से आयोजित इस यात्रा में महिलाएं दो बसों और अन्य छोटी गाड़ियों से रवाना हुईं। मनगढ़ पहुंचकर महिलाएं स्वर्गीय कृपालु महाराज के धार्मिक स्थल पर दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद सभी अयोध्या लौटेंगी। यात्रा पर रवाना होने से पहले महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिला मोर्चा की महिलाओं ने धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के प्रति आभार जताया।

विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को आस्था और आध्यात्मिकता से जोड़ने का माध्यम हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से समय-समय पर विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए ऐसी यात्राओं का आयोजन कराया जाता रहा है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की महिलाओं को मनगढ़ धाम में दर्शन-पूजन का अवसर मिला है। महानगर उपाध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा कि धार्मिक यात्रा महिलाओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ा अवसर है। उन्होंने यात्रा के आयोजन के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का आभार जताया।

गौरतलब है कि इससे पहले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से पत्रकारों के लिए भी धार्मिक यात्रा आयोजित की गई थी। इस दौरान पत्रकारों को विंध्याचल धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कराया गया था। अब भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments