Saturday, October 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरताला तोड़कर मकान पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर महिला से मारपीट

ताला तोड़कर मकान पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर महिला से मारपीट

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर कैथी गांव में मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का विरोध करने पर महिला से मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नसीरपुर कैथी गांव निवासी जड़ावती देवी पत्नी रामजीत तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 20 सितंबर की दोपहर वह अपने घर के अंदर बैठी थीं। इसी दौरान संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर चल रही रंजिश के चलते विपिन तिवारी, उनकी पत्नी माया तिवारी, हर्षित उर्फ आर्यन तिवारी, नंदू उर्फ जय प्रकाश तिवारी, संजीवन तिवारी, प्रवेश, प्रिंस और प्रशांत मकान पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया।
जड़ावती देवी के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान माया तिवारी पर मोबाइल तोड़ने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि इससे पूर्व भी उसके परिवार के साथ मारपीट की जा चुकी है, जिसके संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज है।
एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments