Tuesday, September 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में ‘प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति

अयोध्या में ‘प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति


◆ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया शुभारंभ


अयोध्या। शहरी स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार की पहल ‘प्रगति 50’ मंगलवार से अयोध्या में लागू हो गई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। अयोध्या धाम जोनल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े।

‘प्रगति 50’ के तहत प्रदेश के चयनित नगर निगमों में अयोध्या के साथ आगरा, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और वाराणसी को शामिल किया गया है। पहल में शहरी स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और इस्तेमाल किए गए जल के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई 51वीं प्रगति बैठक में 50वीं प्रगति बैठक के निर्णयों को लागू करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहल के प्रभावी क्रियान्वयन से अयोध्या में स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई कार्यों में सुधार की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments