Sunday, September 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबारिश और तेज हवा से 29 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, नहीं हुई जनहानि

बारिश और तेज हवा से 29 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, नहीं हुई जनहानि


अंबेडकर नगर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच जिले में 29 कच्चे आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि प्रशासन की सतर्कता और आपदा मित्रों व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सक्रियता से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रभावित परिवारों को शासन के निर्देश पर आपदा राहत के तहत अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

सबसे अधिक 13 कच्चे मकानों को नुकसान अकबरपुर तहसील क्षेत्र में हुआ है। इसके अलावा जलालपुर में 10, टांडा में चार और आलापुर तहसील क्षेत्र में दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश और तेज हवा को देखते हुए प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिले में राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व टीमों और संबंधित अधिकारियों को क्षति का आकलन करने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments