Sunday, September 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबारिश और तेज हवा से गिरे पेड़ हटाने में जुटा प्रशासन

बारिश और तेज हवा से गिरे पेड़ हटाने में जुटा प्रशासन


अम्बेडकर नगर।  लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के चलते जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाने की कार्रवाई करा रहे हैं।

सड़कों और प्रमुख आवागमन वाले मार्गों पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर भेजा जा रहा है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से पेड़ों को हटाकर मार्गों को जल्द से जल्द आवागमन के लिए सुचारु कराया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता यातायात व्यवस्था बहाल करने के साथ ही लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को खराब मौसम के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ गिरने, जलभराव या किसी अन्य कारण से आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश और तेज हवा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments