Monday, September 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकन्नूपुर पेठिया की बबिता वर्मा का कुलसचिव पद पर चयन

कन्नूपुर पेठिया की बबिता वर्मा का कुलसचिव पद पर चयन


कुलसचिव पद पर प्रदेश में द्वितीय रैंक हासिल कर बबिता सिंह ने बढ़ाया जिले का मान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र के ग्राम कन्नूपुर पेठिया निवासी बबिता वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में कुलसचिव (रजिस्ट्रार) पद पर प्रदेश में द्वितीय रैंक हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। खास बात यह है कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह उनका पांचवां चयन है।

बबिता वर्मा के व्यावसायिक जीवन में लगातार प्रगति और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने का अनुभव रहा है। उन्होंने मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के साथ ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में सहायक कुलसचिव और उपकुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने प्रशासनिक कार्यकुशलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगातार पांचवीं बार चयनित होना उनकी मेहनत, अनुभव और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर प्रदेश में द्वितीय रैंक हासिल करना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

बबिता सिंह की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments