Saturday, September 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर से घायल, एक...

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर से घायल, एक सप्ताह बाददर्ज मुकदमा


जैतपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार भीमनंदन मिश्रा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के करीब एक सप्ताह बाद घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नेवादा कला निवासी दिव्यांशु मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे उनके पिता भीमनंदन मिश्रा मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उदयापुर मोड़ के पास जलालपुर की ओर से तेज गति से आए चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उनका बायां पैर टूट गया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments