Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में 99 केंद्र तैयार

एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में 99 केंद्र तैयार


अंबेडकर नगर। जिले में किसानों से धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 99 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस बार खाद्य विभाग के 42, पीसीएफ के 35, पीसीयू के 19, मंडी समिति के दो और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र बनाया गया है।

धान खरीद के लिए सभी केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही खरीद में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र प्रभारियों की सूची और केंद्रों तक पहुंचने का रूट चार्ट भी तैयार किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इससे किसानों को धान बेचने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और केंद्रों पर खरीद व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments