अयोध्या। पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज का स्थानांतरण आईसी चौकी औद्योगिक क्षेत्र, थाना कैंट से थानाध्यक्ष थाना खंडासा के पद पर किया गया है। वहीं निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना खंडासा से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक महेन्द्र कुमार को थाना खंडासा से प्रभारी निरीक्षक थाना एचटीयू के पद पर तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। श्री दिनेश गोदारा को पुलिस लाइन से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं श्री सुनील कुमार सिंह, जो क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पद पर कार्यरत थे, को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।