Sunday, August 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक सप्ताह बाद गांव पहुंचा शव, मलेशिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

एक सप्ताह बाद गांव पहुंचा शव, मलेशिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद गांव निवासी युवक की मलेशिया में हुई संदिग्ध मौत के बाद युवक का शव रविवार भोर में गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खानपुर हुसैनाबाद निवासी अमित यादव पुत्र राम सहाय 27 वर्ष रोटी रोटी के सिलसिले में मलेशिया रहता था। इसी बीच सप्ताह भर पूर्व युवक की संदिग्ध मौत की खबर स्थानीय थाने के माध्यम से परिजनों को मिली। मौत की खबर के बाद एक सप्ताह बाद युवक का शव रविवार सुबह गांव पहुंचा तो परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया।मृतक अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था उस की एक छोटी बहन रितिका 17 वर्ष है। बहन रितिक, मां विमला देवी समेत परिवार का रोते रोते बुरा हाल है। रविवार को ही युवक का चहोड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments