Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासावन में मछली भोज पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, बोले- सनातन...

सावन में मछली भोज पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, बोले- सनातन की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं


अयोध्या। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के तारून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मछली भोज को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने सावन के पवित्र महीने में मछली भोज के आयोजन को सनातन आस्था का अपमान बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में इस तरह के आयोजन से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सावन के महीने में जब करोड़ों सनातनी भगवान शिव की आराधना में लीन हैं, उस समय मछली भोज आयोजित करना कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता का खुला प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सनातन समाज की आस्था कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं है। अयोध्या में आकर मंदिरों में माथा टेकना और दूसरी तरफ सावन में मछली भोज कराना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सनातन की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता जवाब देगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हिंदू समाज की भावनाओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सावन में मछली भोज का आयोजन महज भोजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस मानसिकता के साथ अयोध्या में ऐसे आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन का अपमान करने की कांग्रेस की राजनीति अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। कहा कि कांग्रेस को तुष्टीकरण और दिखावे की राजनीति बंद करनी चाहिए। सावन में सनातन की बात करना और फिर मछली भोज कांग्रेस के पाखंड की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता धार्मिक भावनाओं के साथ होने वाले इस तरह के खिलवाड़ को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह रवैया उनकी कथनी और करनी के अंतर को सामने लाता है। एक तरफ हनुमानगढ़ी में दर्शनपूजन और दूसरी तरफ सावन में मछली भोजयह आस्था नहीं, राजनीतिक अवसरवाद है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज सब देख रहा है और समय आने पर ऐसे दोहरे चरित्र वाली राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments