◆ प्राचीन इतिहास विषय में 89 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर किया विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त
आलापुर, अम्बेडकर नगर। क्षेत्र की बेटी निधि उपाध्याय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में प्राचीन इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आगामी 12 अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजेंद्र विक्रम सिंह उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।
निधि उपाध्याय ने प्राचीन इतिहास विषय में 89 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और बहन को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हो सका।
निधि के स्वर्ण पदक के लिए चयनित होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रखर समाजसेवी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक ओंकार सिंह, प्रबंधक कृष्णचंद्र दुबे, लालमणि गोंड, समाजसेवी हीरामणि पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज के प्रबंधक पंडित हौसला प्रसाद मिश्र, प्राचार्य शैलेश मिश्रा, प्रवक्ता इंद्रजीत शुक्ला तथा वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार नाथ मिश्रा सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।