Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में होगा सुविधाओं का विकास

डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में होगा सुविधाओं का विकास


◆ विधायक ने आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का दिया आश्वासन


◆ पिता थे होम्योपैथ चिकित्सक, इसलिए इस चिकित्सा पद्धति से है विशेष जुड़ाव : विधायक


अयोध्या। विधायक विधायक ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। वहीं प्रशासनिक भवन से जुड़ने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को देखते हुए नगर निगम से समन्वय कर तत्काल सफाई कराने तथा सड़क निर्माण का अनुमान तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइज़र, ऑटो एनालाइज़र, ईसीजी मशीन, सोलर लाइट, आरओ प्लांट सहित अन्य वस्तुओं की आवश्यकता बताई। इस पर विधायक ने शासन स्तर पर वार्ता कर आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विधायक ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी), क्लीनिकल प्रयोगशाला, स्किल लैब तथा ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं तथा उन्हें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। कालेज परिसर में पौधरोपण किया।



महाविद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कांती लाल गुप्ता होम्योपैथी चिकित्सक थे, इसलिए उनका इस चिकित्सा पद्धति से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्र, प्रो. राजुल सिंह, प्रो. सी.एस. यादव, प्रो. चंद्रमुखी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. शैलेश यादव तथा भाजपा मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments