Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउम्र नहीं, हौसला मायने रखता है: 52 वर्षीय पुष्पा पांडे टीजीटी में...

उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है: 52 वर्षीय पुष्पा पांडे टीजीटी में टॉप-20 में शामिल


अम्बेडकर नगर। जब लक्ष्य अडिग हो तो उम्र,आर्थिक स्थिति और सामाजिक चुनौती भी आपको अपने लक्ष्य को पाने से दूर नहीं रख सकती है। सफलता के लिए उम्र से ज्यादा अनुशासन और कड़ी मेहनत जरूरी है। इसी धारणा को क्षेत्र की 52 वर्षीय पुष्पा पांडे ने टीजीटी की घोषित परीक्षा परिणाम में टॉप 20 में स्थान बनाकर सच साबित कर दिया है। विकासखंड बसखारी के रामडीह सराय शुक्ल बाज़ार निवासिनी पुष्पा पांडे पत्नी सुरेश पांडे ने 52 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत और लगन के बल पर टीजीटी के परीक्षा परिणाम में संस्कृत विषय से टॉप 20 में जगह बनाकर यह साबित कर दिया है कि अनुशासन और मेहनत के बल पर उम्र की सीमा को दरकिनारा कर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर जहां काफी लोग हार मान लेते हैं। वही पुष्पा पांडे को 52 वर्ष की उम्र में मिली यह सफलता लोगों के लिए एक प्रेरणा का कार्य कर रही है।विगत वर्ष इनके पुत्र अंकुर पांडे भी लेखपाल के पद पर चयनित होकर बस्ती जिले में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments